गांधी जयंती पर सांसद गोमती साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ



मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव। – रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा 2 अक्टूबर गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पंडरीपानी- फरसाबहार मंडल द्वारा आयोजित फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ अन्य उपस्थित सभी लोगो को फल वितरण किया। ततपश्चात स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अस्पताल परिसर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
श्रीमती साय ने कहा कि 2 अक्टूबर को हम सत्य,अहिंसा व शान्ति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान-जय किसान का उदघोष करने वाले सादगी की प्रतिमूर्ति,शांतिदूत,भारत रत्न,देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मानते है। उन्हें याद कर उनके जीवनी से प्रेरणा प्राप्त करते है। हमे अपने आसपास स्वच्छता रखना चाहिए।
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल पंडरीपानी-फरसाबहार प्रभारी चरित दास,प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा वेदप्रकाश भगत,मंडल अध्यक्ष देवशरण साय,जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय,जिला उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा विजय कुमार पैंकरा,मंडल महामंत्री केशव यादव,अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार यादव,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधिका पैंकरा,उपाध्यक्ष श्रीमती चंपावती सिंह,महामंत्री श्रीमती सरिता पैंकरा,महामंत्री श्रीमती चन्द्रकला साय के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।