जिला पंचायत सीईओ ने गृह ग्राम में पदस्थ सचिव प्रदीप गुप्ता को किया सस्पेंड

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव/जशपुर ।: जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सन्ना में पदस्थ सचिव प्रदीप गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है,इस कार्यवाही से सचिवों में हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो की शासन के आदेशानुसार एक ही जगह में वर्षों से पदस्थ और अपने गृह ग्राम में पदस्थ सचिवों का स्थानांतरण किये जाने पंचायत विभाग जिला जशपुर ने 1 माह पूर्व आदेश जारी किया था। जिसमें सन्ना में पदस्थ सचिव प्रदीप गुप्ता का ग्राम पंचायत लरंगा ट्रांसफर कर दिया गया और सीईओ जनपद पंचायत ने उन्हें रिलीफ भी करते हुए यहाँ कमल नामक सचिव को पदस्थ किया। बावजूद प्रदीप गुप्ता सन्ना छोड़ अन्यत्र जा नहीं रहा था जिस कारण जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने प्रदीप गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button