राजनीति से परे हटकर सांसद गोमती साय चार शोकाकुल परिवार के घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
शनिवार को अपने ब्यस्त कार्यक्रम से समय निकालते हुए पत्थलगांव के चार परिवार में हुई मौत पर सभी को श्रद्धांजलि देने पहुँची सांसद गोमती साय

पत्थलगांव में बीते हफ्ते चार परिवारों में हुई मौत पर सांसद गोमती साय पत्थलगांव के सभी परिवारो के यहां पहुच कर शोकाकुल परिवारों से मिल कर ढाँढस बंधाया सभी मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की शोकाकुल परिवारो ने अपने बीच सांसद गोमती को पाकर भाव विभोर हुए।

राजनीति से परे जाकर जब पत्थलगांव के शोकाकुल परिवारों को ढांढस बधाने पहुँची उन बातों को शोषल मीडिया सहित क्षेत्र वासियों ने जम कर सराहा यह शोकाकुल परिवारो के लिए बेहद मुश्किल समय होता है। जब उनका कोई अपना अचानक छोड़ कर चला जाता है।

वही भाजपा के सांसद गोमती ने उन परिवार वालो के घर पहुच कर सभी के बीच बैठी पत्थलगांव के प्रतिष्ठित व्यवसाई व समाजसेवी नीरज अग्रवाल के बड़े भाई स्व. मनोज अग्रवाल पिता जीवन अग्रवाल,शंभू दयाल गोयल की पुत्रवधू स्वर्गीय रश्मि गोयल,भाजपा कार्यकर्ता व सांसद प्रतिनिधि महेश गुप्ता के बड़े भाई स्व. अरुण गुप्ता,भाजपा कार्यकर्ता मनोज नारंगे की माता स्वर्गीय पांचो नारंगे के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजलि अर्पित की एवं परिवार वालो को ढांढस बधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button