हिट एंड रन दुर्गा विसर्जन जुलूस केस में मृतक नाटु उर्फ गौरव अग्रवाल के परिजनों को विधायक पत्थलगांव रामपुकार द्वारा पचास लाख रुपए का चेक प्रदान किया

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
विधायक राम पुकार सिंह के द्वारा गौरव अग्रवाल उर्फ नाटू की माता श्रीमति मिना अग्रवाल को मुवावजा राशि 50,लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया एसडीएम ऑफिस में गाँव के प्रबुद्ध लोगो के साथ एसडीएम विजय खेस, पत्रकारों की मौजुदगी में विधायक राम पुकार सिंह केद्वारा गौरव अग्रवाल उर्फ नाटू की माता श्रीमति मिना अग्रवाल को मुवायजा राशि 50,लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया सबसे पहले गौरव अग्रवाल को सभी के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। विधायक रामपुकार ने कहा कि इस दी गई सहायता राशि से गौरव अग्रवाल की कमी को पूरा तो नही किया जा सकता पर शोक सतप्त परिवार को इस सहायता राशि के प्राप्त होने से कुछ मरहम जरूर लग सकेगा। आपको बता दे कि गत दो महीने पहले 15 अक्टूबर को जशपुर रोड के दुर्गा विसर्जन के दौरान जशपुर रोड बीएसएनएल ऑफिस के पास एक लाल रंग की गाड़ी जिसमे गांजा मादक पदार्थ भरकर ले जाया जा रहा था उस गाड़ी के ड्राइवर ने मूर्खतापूर्ण वाहन चलाते हुए सड़क में भीड़ होने पर भी रांग साइड से अपनी गाड़ी को निकालते हुए दुर्गा विषर्जन के लिए निकले जुलूस में नाचते गाते जाते भक्तों के ऊपर काफी स्पीड में गाड़ी को भगाते चढ़ाते हुए ले गया था जिसमे कर्मा नृत्य करते नाच दल के साथ दर्जनों लोगो के ऊपर गाड़ी चढ़ते हुए गई थी जिसमे कई लोग हवा में दूर दूर तक उछल कर फेंका गए थे पर उसी हादसे में गौरव अग्रवाल उर्फ नाटू का अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गया था जिसपर शहर वासियों ने शहर को चक्का जाम कर गौरव अग्रवाल को 50, लाख रु. मुवायजा देने की बात शासन प्रशासन के समक्ष रखी थी जिस पर जशपुर से जिला कलेक्टर एसपी सहित अन्य बड़े अधिकारी पत्थलगांव पहुँचकर स्थिति को सामान्य करने लगे रहे पर स्थानीय लोगो के 50, लाख के मुवायजा जो काफी बड़ी रकम थी उसे दिलाने विधायक रामपुकार सिंह को आगे आना पड़ा और उच्च स्तर पे शहर वासियों के मांग से अवगत कराते हुए 50,लाख रु. मुवायजा देने की मांग रखी थी जिसे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने मान लिया तब जाकर विधायक रामपुकार सिंह ने स्थानीय शहर वासियों के समक्ष 50, लाख रु. की सहायता राषि गौरव अग्रवाल के परिजनों को देने की घोषणा की थी। तब जाकर स्थानीय लोगो ने शव को बस स्टेंड से ले जाने दिया था और दूसरे दिन पीएम कर शव को परिजनों को सोंप दिया था हाई प्रोफाइल मामले के मद्देनजर उस वक्त प्रशासन पूरी तरह अलर्ट थाएस डीएम ऑफिस में चैक वितरण के दौरान एसडीएम विजय खेस, तहसीलदार रामराज सिंह, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य पवन अग्रवाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरगोविंद, अग्रवाल, कुलविंदर सिंह भाटिया, पत्रकार विजय त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल, प्यानी, अभिषेक, दुर्गा समिति के दिनु मधुवन, संतोष ढांचा,देवेश अग्रवाल,डब्बु,आयुष,सुनिल पार्षद, सुनिल सोढ़ी, सहित ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल,चमन अग्रवाल,पवन छत्तीसगढ़ सायकल ,बिट्टू ,मातु महाराज,अनिल अग्रवाल, प्रयाग अग्रवाल सहित अन्य शहर वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button