ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में गणित दिवस मनाया गया



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रख्यात भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में गणित विभाग के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी. के. अम्ब्रेला,प्राचार्य विशिष्ट अतिथि आर. एस. कांत व डॉ एस. के. टोप्पो तथा प्राध्यापक गण टी. आर.पाटले,अनुपमा प्रधान, एस.के. मारकंडे, शैलेंद्र साहू व पूनम चौहान की उपस्थिति में सरस्वती पूजन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके बाद निर्णायक मंडली द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन व मॉडल का अवलोकन किया गया।

गणितीय मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ईमारत की ऊंचाई मापने, गणित के फार्मूले, पाइथागोरस प्रमेय तथा वर्ग संबंधी रोचक मॉडल का प्रदर्शन किया। दैनिक जीवन में गणित का उपयोग विषय पर विद्यार्थियों ने अत्यंत सुंदर पोस्टर प्रस्तुत किया।चुन्नी साहू एम.एस.सी. फर्स्ट सेम, विद्याधर नाथ एम.एस.सी.फर्स्ट सेम,राहुल दास,आशीर्वाद भारतेंदु बी. एस. सी. तृतीय वर्ष द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।तैयबा परवीन, गंगोत्री भगत ने गणित दिवस का इतिहास व रामानुजन संख्या के बारे में जानकारी दी।

मॉडल प्रतियोगिता में सिमरन यादव, राकेश कुमार व प्रशांत दास, गौरव अग्रवाल व दीपिका अग्रवाल को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।पोस्टर प्रतियोगिता में मौसम गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, गौरव अग्रवाल को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।अंत में अतिथियों के उद्बोधन पश्चात गणित विभाग के श्री शैलेंद्र साहू के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनुपमा प्रधान द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत रुचिकर व लाभप्रद पाया।