गोयल किंडर गार्डन प्ले स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव । नगर स्थित कोयला फैक्टी गली में संचालित गोयल किंडर गार्डन प्ले स्कूल में मंगलवार को वार्षिक समारोह 21-22 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक सुमन गोयल ने द्वीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने एक पर एक हिंदी गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। शुरुआत में अविका ने वंदे मातरम गीत पर डांस कर लोगों को झुमाया । उसके बाद चंदा मामा, मुझे माफ़ करना ओ साईं राम, स्वेग से करेंगे सबका स्वागत ,डिस्को दीवाने सहित नर्सरी वर्ग के आयुषी सोनी ने यही उम्र है करले गलती से मिस्टेक, हर्षिता सिंह ने स्कूल चले हम पर ग्रुप डांस कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया । इस कार्यक्रम में बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस मौके पर स्कूल के शिक्षिका शिक्षिका रिंकी साहू, मेघा ,दीपिका, पूनम , सुजाता, बर्षा, स्वेता सहित स्कूल के निदेशक सुमन गोयल, प्रदीप ठाकुर, जिंतेंद्र सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button