नियमों को ताक में रखकर पत्थलगांव स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य की की गई नियुक्ति नियुक्ति सवालों के घेरे में

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जिले में हमेशा से ही विवादों एवं सुर्खियों में रहा है जहां युवा महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की नाराजगी को लेकर पत्थलगांव- विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी की वही अब ताजा मामला स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर सुर्खियों में है। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना जिसमें स्कूलों को हाईटेक बनाने व सर्व सुविधा युक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित करने की ओर शासन ने हाथ बढ़ाएं हैं जिससे छात्र अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सके। छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की साख पर बट्टा लगाने अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अन्य ब्लाकों में पूर्व प्रिंसिपल एवं अनुभवी व्याख्याताओं की नियुक्ति

Related Articles

स्वामी आत्मानंद के प्राचार्य पद पर की गई है किंतु पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नियमों की अनदेखी करते हुए एल बी शिक्षक को ही प्राचार्य बना देने से जिले के नियुक्ति करता अधिकारी के ऊपर संदेहो को जन्म देना शुरू कर दिया है जबकि पत्थलगांव ब्लॉक में सीनियर एवं कई वर्षों से पदस्थ अनुभवी व्याख्याता मौजूद हैं। पत्थलगांव स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जिन प्रचार्य की नियुक्ति की गई है वह शिक्षक हिंदी माध्यम कॉमर्स की टीचर है अब आप इस नियुक्ति से समझिए की आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जो पाठ्यक्रम ही अंग्रेजी है उसमें शिक्षा का स्तर कैसा होगा?? आखिर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में अपना भविष्य किस तरह गढ़ेंगे । इस बात का अंदाजा जिले के अधिकारियों द्वारा पत्थलगांव आत्मानंद स्कूल में प्राचार्य की नियुक्ति से लगाया जा सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में प्राचार्य नियुक्ति को लेकर जो नाम भेजे जाते हैं उन पर नाम वापसी के लिए घर पहुंच कर दबाव बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button