जशपुर जिले में गौ तस्करों की खैर नहींपशु तस्करी में लिप्त कुख्यात सरगना जसीम शाह साइटांगरटोली अपने पांच साथियों के साथ गिरफ्तार जयपुर जिले की पुलिस द्वारा मवेशी तस्करों का निकाला जुलूस छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार मवेशी तस्करों के विरुद्ध की गई इतनी कड़ी कार्रवाई मवेशी तस्करों में मची हड़कंप

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव/जशपुर

Related Articles

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये चंद माह में ही 200 से उपर मवेशियों को जप्त किया गया है एवं पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
विगत रात्रि में पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्करी का कुख्यात सरगना जसिम शाह निवासी साईंटांगरटोली का मवेशी लोरो घाटी जंगल से होकर झारखंड प्रांत की ओर जाने वाला है, वह भी साथ में है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा एवं थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ अलग-अलग टीम गठित कर नाकाबंदी एवं दबिश देने की कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, इसी दौरान लोरो घाटी जंगल में मवेशी तस्कर मवेशियों को खेदते हुये लेकर आ रहे थे, पुलिस द्वारा चारों तरफ से तगड़ा घेराबंदी कर कुल 06 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनसे कुल 22 नग मवेशियों को जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपीगण 1-जसिम शाह उम्र 28 साल निवासी साईंटांगरटोली, 2-सरवर आलम उम्र 38 साल निवासी साईंटांगरटोली, 3-जैयुल खान उम्र 20 साल निवासी साईंटांगरटोली, 4-सलेम खान उम्र 45 साल निवासी रायडीह थाना गुमला, 5-गोपाल राम उम्र 23 साल निवासी गिरला, 6-मुकुन्द राम यादव उम्र 46 साल निवासी श्रीटोली दुलदुला को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मवेशी का मालिक जसिम शाह है, सलेम खान एवं सरवर दोनों मिलकर जसिम शाह के लिये मवेशी खरीदते थे। जैयुल खान एवं गोपाल राम दोनों मिलकर सलेम खान एवं सरवर के लिये मवेषी खरीदने का कार्य करते थे एवं मुकुन्दराम यादव स्थानीय ग्रामों में संपर्क कर उन्हें मवेशी उपलब्ध कराता था तथा यही मवेशियों को जंगल तक पहुंचाने का कार्य करता था।
विदित हो कि जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, कुछ दिनों पूर्व में पशु तस्करों के अनेकों वाहनों को विशेष विधि से पंक्चर कर दिया जाता था एवं मवेशियों को जप्त किया गया है, अब तस्कर वाहन में तस्करी करना कम कर दिये हैं। अब हाॅकर के माध्यम से जंगली रास्ते का उपयोग कर पशु तस्करी किया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध जिले के अन्य 03 पशु तस्करी के अपराधों में भी संलिप्तता पाई गई है। चौकी मनोरा के अपराध क्रमांक 145/24 में 19 मवेशी, अप. क्रमांक 173/24 में 15 मवेशी एवं थाना दुलदुला के अपराध में 09 मवेशी को विगत दिवस अज्ञात तस्करों से जप्त किया गया था।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, स.उ.नि. अमरबेल मिंज, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, आर. मनोहर तिर्की, आर. आनंद खलखो, आर. अलबर्ट कुजूर, न.सै. दुर्गा प्रसाद गौतम, न.सै. बंधु राम एवं पुलिस लाईन के सी.ए.एफ. बल का योगदान रहा है।


पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा, जब तक पशु तस्करी समाप्त नहीं हो जाती तब तक यह अभियान जारी रहेगा, आम जनता से अपील है कि पशु तस्करी की सूचना पर तत्काल मुझे सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button