जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लुड़ेग में हजारों रुपए के साथ चार जुआड़ी पकड़ायेजशपुर पुलिस अधीक्षक ने पकड़ने वाली टीम को नगद इनाम से किया पुरस्कृत

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
विगत दिवस को पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम लुड़ेग कांसापारा राईस मिल के पास रोड किनारे कुछ लोग रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देष के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार ग्राम लुड़ेग के उक्त राईस मिल के पास जाकर दबिश दिया जाकर उन्हें पकड़ा गया, पुलिस द्वारा कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ का कुल नगदी रकम 44,200 /- (चौवालिस हजार दो सौ रू.) रू., 52 पत्ती ताश इत्यादि जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी 1-कैलाश अग्रवाल उम्र 36 साल निवासी चिकनीपानी, थाना बागबहार, 2- आशीष अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी लुड़ेग, 3-दिलेष्वर यादव उम्र 30 साल निवासी कछार, 4-राहुल अग्रवाल उम्र 32 साल निवासी लुड़ेग थाना पत्थलगांव का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, प्र.आर. मिथलेश यादव, आर. तुलसीदास रात्रे, आर. चंद्रविजय साय, आर. राजकुमार बघेल, आर. बसंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


➡️पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button