पत्थलगांव साप्ताहिक सब्जी बाजार से महिला के गले से मंगलसूत्र हुआ पारमहिला को सब्जी खरीदना पड़ा महंगा

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में लगने वाले सोमवार के साप्ताहिक सब्जी बाजार में गले से लाख रुपए के मंगलसूत्र पार होने की घटना हुई है जहां घटना की शिकार शाहोदराबाई पति आनंद राम साहू वार्ड क्रमांक 10 निवासी शाम 4:00 बजे करीब साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गई हुई थी जहां सब्जी खरीद में के पश्चात अपने घर पहुंची घर पहुंचने पर गले में मंगलसूत्र न पाकर शाहोदरा बाई के पैरों से जमीन खिसक गई वह बदहवास हो सब्जी मार्केट के तरफ गई जहां पता करने पर किसी तरह की भी जानकारी नहीं हाथ लगी इसके बाद पत्थलगांव पुलिस थाने पहुंच मामले की जानकारी दी गई पुलिस द्वारा सुबह 9:00 बजे आने के लिए कहा गया पीड़िता शाहोदरा बाई की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी वही


दूसरी घटना कल अपेक्स बैंक में भी एक बुजुर्ग धनेश्वर यादव पाकरगांव द्वारा 69000 निकाल कर थैले में रखकर घर पहुंचा था जहां घर पहुंचने पर थैली में ब्लड चले हुए के निशान नजर आए वह थैला कटा हुआ था पैसा नदारत था जिसकी सूचना भी पत्थलगांव थाने में दी गई कुल मिलाकर इन दिनों पत्थलगांव पुलिस थाना क्षेत्र में उठाईगीरी चोरी ,चोर ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाउंड्री वॉल में खड़ी बस से चार बैटरी चोरी कर ली गई जिसकी कीमत 50000 करीब बताई जा रही है लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम के प्रिंसिपल हेमंत यादव द्वारा भी पत्थलगांव पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन आज तक बैटरी चोर का भी सुराग नहीं लगा है। लगातार ही पत्थलगांव थाना क्षेत्र में चोरों ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए जिस पर लगाम लगाने की आवश्यकता महसूस होने लगी है यदि जल्द ही इन चोरों पर लगाम नहीं लगाई गई तो कोई बड़ी घटना को अंजाम देने से चोर नहीं चूकेंगे।
पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मामले की सूचना हमें प्राप्त हुई है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।पत्थलगांव




