जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने 117 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ मारुति कार को पकड़ामारूती कार क्र. सी.जी. 12 डी 9356 में प्रतिबंधित सिरप की तस्करी कर रहा शिवदत्त शर्मा कार को छोड़कर हुआ फरार, पतासाजी जारी,

जशपुर जिले से नशा, जुआ , शराब,मवेशी तस्करी को जड़ से समाप्त करने की ठानी जशपुर पुलिस अधीक्षक ने
पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को मुखबीर से सूचना मिला कि तमता निवासी शिवदत्त शर्मा अपने मारूती कार क्र. सी.जी. 12 डी 9356 में भारी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित सिरप रखकर खपाने के उद्देष्य से तमता से डुमरबहार की ओर जा रहा है, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी थाना प्रभारी पत्थलगांव विनित पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर तमता के लिये रवाना किया गया, मुखबीर की सूचना अनुसार पुलिस द्वारा तमता पहाड़ के नीचे नाकाबंदी किया गया, वाहन स्वामी शिवदत्त शर्मा द्वारा पुलिस को देखकर अपने कार को तेजी से भगाते हुये रोड के पगडंड़ी रास्ते में चलाते हुये झाड़ी के पास खड़ी कर वहां से भाग गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार के सामने सीट में 01 नग वीवो मोबाईल एवं कार की डिक्की में 02 काले रंग का बैग मिला जिसमें कुल 117 नग Codeine phosphate onerex syrup मिलने पर कार सहित जप्त किया गया। वाहन मालिक के संबंध में सायबर सेल से पतासाजी करने पर उक्त कार का मालिक शिवदत्त शर्मा का होना पाया गया। प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी जारी है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं जप्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, आर. पदुम वर्मा, आर. आषीशन प्रभात टोप्पो, आर. तुलसी रात्रे, आर. कमलेष्वर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


➡️पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने जिला जशपुर के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को प्रतिबंधित सिरप तस्करी, शराब, जुआ, सट्टा, एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है, आप भी अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे मुझे दे सकते हैं।
–




