पत्थलगांव में भाजयुमो ने राहुल गांधी का फूंका पुतला,पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमा झटकी

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव । संसद में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण से पूरे देश में विरोध और प्रदर्शन हो रहा है,जगह जगह हिंदू संगठनों द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध किया जा रहा है वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा संसद से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करे जाने की बात कही जा रही है।

दरअसल कल सोमवार को संसद में भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत,आप हिंदू हो ही नहीं,हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए। जिसके बाद पूरे सदन में जमकर हंगामा हुआ।

वहीं राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर पत्थलगांव के भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरा चौक पर आज मंगलवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी भी दिखाई दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने ‘राहुल गांधी होश में आओ, राहुल गांधी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए।

इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने करोड़ों सनातनी हिंदुओं का दिल दुखाया है,जो की अत्यंत अपमानजनक बात है। कांग्रेस की मानसिकता शुरू से ही हिंदू विरोधी रही है,इस बयान को लेकर राहुल गांधी को समूचे भारत के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए यदि हिंदुओ से राहुल गांधी को इतनी ही चीड़ है तो उन्हें बयान जारी कर कहना चाहिए की आज के बाद हिंदुओं का वोट हमें नहीं चाहिए।

उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा,भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरुण यादव,उपाध्यक्ष रोशन गुप्ता,सुदर्शन सिंह,जयपाल राजपूत,जयप्रताप राजपूत,नरेश यादव,राहुल जोशी,रामू शर्मा,निखिल शर्मा,शिशुपाल पासवान,दिनेश यादव,दामोदर शर्मा,जितेंद्र अग्रवाल,खुलेश सिदार,प्रभाशंकर यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button