बस स्टैंड बना असामाजिक तत्वों का अड्डानीरज पासवान व विकास विश्वकर्मा ने रात 12:00 बजे बस में तोड़फोड़ कर की स्टाफ से मारपीटबस एजेंट में संघ ने थाने में की शिकायत दर्ज

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव बस स्टैंड हमेशा से ही विवादों एवं शराब खोरी, झगड़ों के लिए चर्चाओं में रहता है जहां आए दिन शराब पीकर नशे की हालत में खासकर युवा वर्ग बस स्टैंड में हुड़दंग मचाते देखे जा सकते हैं ताजा मामला इस प्रकार है कि कल रात 12:00 बजे नशे के हालत में विकास विश्वकर्मा व नीरज पासवान द्वारा खड़ी चलता बस में घुसकर आतंक मचाते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ डालें एवं मौजूद स्टाफ से हाथापाई की गई इस मामले की सूचना बस एजेंट मुस्ताक खान द्वारा लिखित में पत्थल गांव थाने में की गई है पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

नवपदस्थ थानेदार विनीत पांडे ने बताया कि बस स्टैंड में किसी भी तरह की गुंडागर्दी व नशाखोरी बर्दाश्त नहीं की जावेगी दोनों आरोपियों को पकडकर आगे की विवेचना की जा रही है।




