भाजपा पार्षद अजय बंसल की माता चमेली बाई के निधन पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने निवास पहुंच कर दी श्रद्धांजलि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भी श्रद्धांजलि

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
16 तारीख को वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय बंसल की माताजी चमेली बाई व‌ भाजपा मंडल महामंत्री अंकित बंसल की दादी जी का निधन हो गया था ।आज रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल , गणेश जैन मंडल अध्यक्ष कांसाबेल, उमाशंकर भगत कोतबा, आनंद शर्मा बागबहार ,रामावतार अग्रवाल सहित भाजपा की अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा पार्षद अजय बंसल के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही पत्थलगांव विधायक गोमती साय द्वारा भी भाजपा पार्षद के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी एवं इस दुख की घड़ी में ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button