पत्थलगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मौके पर नगर पंचायत द्वारा मंगल भवन में किया योगाभ्यास पत्थलगांव पतंजलि योग क्लब द्वारा मैरिज गार्डन में किया योगाभ्यास


पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
जहां पूरे देश में दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी ने योग के बारे में बारीकियां ग्रहण करते हुए योगाभ्यास किया गया वहीं इसी कड़ी में आज पत्थलगांव नगर पंचायत द्वारा प्रेम नगर स्थित मंगल भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सैकड़ो लोगों ने योग अभ्यास किया ।योगाभ्यास के लिए स्थानीय नागरिकों के अलावा महिलाओं ने योगाभ्यास के प्रति अपनी बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई ।पतंजलि योग समिति के योग गुरु पवन अग्रवाल व बलदेव नायक द्वारा योगाभ्यास कराया गया ।योग गुरु पवन अग्रवाल ने योग से संबंधित बारीकियां को विस्तार से बताते हुए योग से संबंधित लाभ हानी को बताया ।योग गुरु पवन अग्रवाल ने बताया कि हमें योग के साथ प्राणायाम भी करने चाहिए योग सांसों की गति के साथ ही करने से उसके लाभ प्राप्त होते हैं योग करने से शरीर के अंदर आए हुए ब्लॉकेज से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

Related Articles


बलदेव नायक ने बताया की योग काफी समय से की जा रही एक है जहां ऋषि मुनियों द्वारा भी योग के बारे में प्रकाश डाला जा चुका है उन्होंने “करें योग ,रहे निरोग” के नारे को जमीनी हकीकत में अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया हमें योग को अपने जीवन में उतारते हुए लोगों को प्रेरित करना चाहिए ।मन की शांति के लिए योग बहुत ही जरूरी है । मंगल भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत सीएमओ जावेद खान सहित अधिकारी कर्मचारियों का भरपूर योगदान रहा।

पत्थलगांव पतंजलि योग समिति द्वारा मैरिज गार्डन में 10 वर्षों से ज्यादा समय से प्रतिदिन योग की निशुल्क क्लास लगाई जाती हैं जहां योगी भाइयों द्वारा योग के बारे में बारीकियां से जानकारियां बताई जाती हैं पतंजलि योग समिति योग से संबंधित कई प्रकार के निशुल्क शिविर भी समय-समय पर स्थानीय क्षेत्र में आयोजित करती रहती हैं ।मैरिज गार्डन में प्रतिदिन योग की क्लास सुबह 5:00 से 6:30 बजे तक लगाई जाती है पतंजलि समिति के मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बाबा रामदेव द्वारा योग के डेढ़ घंटे के पैकेज बनाया गया है जिसमें नाखून से लेकर सर के बाल तक के योग ,प्राणायाम किए जाते हैं। हमें धन व समृद्धि तो तो आसानी से मिल सकती है लेकिन मन की शांति के लिए योग का होना बहुत जरूरी है ।मन की शांति योग से ही संभव है ।योग को सफल बनाने के लिए टिंकू अग्रवाल,नीरज अग्रवाल ,सुंदर अग्रवाल ,रामकुमार पटेल ,बच्चन दुबे खजांची अग्रवाल, राजू गुप्ता ,जितेंद्र अग्रवाल, बच्चन दुबे, सतविंदर भाटिया, बलदेव नायक,पवन अग्रवाल सहित सभी योगी भाइयों का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button