जिले स्तर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में विश्व सिकल सेल दिवस पर जिला पंचायत जशपुर के सभागार में आयोजित

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
जिले स्तर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में विश्व सिकल सेल दिवस पर जिला पंचायत जशपुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जय हो जशपुर टीम व राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के 12 सदस्यीय एक समूह ने प्रतिनिधित्व किया तथा सिकल सेल के प्रति लोगों को जागरूक करने वाला नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जिसे सभागार में उपस्थित सभी ने खूब सराहा। सभी स्वयं सेवकों को ढेर सारी शुभकामना व बधाई संदेश महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रेषित की गई है।इसी विषय पर,, जय हो जशपुर, व राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के चौथे और पांचवें टीम द्वारा संयुक्त रूप से समीपस्थ ग्राम पतरापली में विश्व सिकल सेल दिवस पर लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करने कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

ज्ञातव्य हो जिला प्रशासन,यूनिसेफ व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त प्रयास से जिला स्तर पर बाल विवाह जैसे कुप्रथा ,सिकल सेल,सर्प दंश ,टीकाकरण अंधविश्वास व महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों का 12/12 सदस्यों की पांच टीम बनाई गई है।जो अलग अलग ग्राम पंचायतों में नाटक नुक्कड़ कर लोगों को जागरूक कर रहें हैं।बाल विवाह क्या है,क्यों होता है,कैसे रोका जा सकता है उसके दुष्परिणाम ,सर्प दंश के प्रति अभी भी ग्रामीण अंचल में बैगा गुनिया ओझा के चक्कर में लोग जान गवां रहें हैं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्वयं सेवक दिन रात काम कर रहें हैं।ग्रुप नम्बर एक कु अंकिता बड़ा व साथी,ग्रुप नम्बर दो काजल पैंकरा व साथी,ग्रुप नम्बर तीन समिला बाज व साथी,ग्रुप नम्बर चार दीपक कुमार व साथी व ग्रुप नम्बर पांच लता लहरे व साथी सभी लगभग 20 से अधिक ग्रामों में कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं। निश्चित रूप से हमारा देश युवाओं का देश है।युवा छात्र छात्राएं मानव संसाधन है जिनके हाथ में देश का भविष्य है।युवा शक्ति के सदुपयोग से अनेक बुराइयों को दूर किया जा सकता है।स्वयं सेवकों द्वारा इस हिटवेव के समय में किया जाने वाला यह कार्यक्रम सराहनीय व अनुकरणीय है तथा निश्चित रूप से अन्य के लिए प्रेरणादायक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button