पत्थलगांव में जियो इंटरनेट चल रहा कछुआ चाल से उपभोक्ता हो रहे परेशान

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

Related Articles

जियो इंटरनेट की स्पीड एकदम धीमी होने के कारण उपभोक्ताओं को मोबाइल में या कम्प्यूटर में काम करने जियो इंटरनेट की अच्छी स्पीड नही मिल पा रही है वैसे तो इन कम्पनियो ने द्वारा अपनी कम्पनियों के अच्छी और बहुत ज्यादा इंटरनेट स्पीड के दावे किए जाते है पर वास्तविकता में इंटरनेट की स्पीड गोल गोल घिमने जैसा स्पीड मिलता है।


और अगर आप घरों के अंदर मोबाइल में जियो इंटरनेट चला रहे है फिर तो आप खिचड़ी पकाने जैसी बात होगी की कब खिचड़ी पकेगी और कब आप खिचड़ी खा सकेंगे यही हाल है जियो इंटरनेट का एकदम धीमी इंटरनेट से हर उपभोक्ता परेशान है। आजके युग मे लोगो का हर कार्य इंटरनेट से ही होता है पर जिस तरह से जियो की गोल गोल घूमने वाली स्पीड लोगो को मिल रही है उससे वे 24 घण्टे में मिलने वाले डेढ जीबी, 2 जीबी में से 200 से 300 एमबी इंटरनेट ही 24 घण्टे में खर्च कर पाते है इस तरह लोगो को इंटरनेट का काफी नुकसान हो रहा है। कई बार तो लोगो को अपबे घरों से बाहर निकल कर या तो छत में जाकर इंटरनेट इस्तेमाल करना पड़ता है। पर कब तक छत में घर के बाहर बैठ नकर नेट चलाएंगे
पत्थलगांव पुरानीबस्ती के मोहन यादव ने बताया कि जियो इंटरनेट की एकदम धीमी रफ्तार जो न के बराबर ही है। उससे मोबाइल में इंटरनेट चलाना बड़ा मुश्किल हो गया है हम दिन भर में मिलने वाला कुल इंटरनेट का एक चौथाई हिस्सा भी खर्च नही कर पा रहे है।
नीरज अग्रवाल ने बताया कि अन्य मोबाइल नेटवर्क के अपेक्षा जियो इंटरनेट बहुत धीमा है कहने को तो 5जी की बात कहते है पर मोबाइल में 4जी से लेकर 5जी की मिलाकर भी इंटरनेट स्पीड नही मिल पा रहा है जिससे मोबाइल में इंटरनेट के कार्य करने में भारी दिक्कतें हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button