मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिकायतकर्ता लोहर साय बेहरा के आवेदन पश्चात आर आई ताराचंद राठौर ने शिकायतकर्ता को धमकाया थाने में फिर के लिए दिया आवेदन

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

Related Articles

हमेशा से ही चर्चाओं एवं विवादों में रहने वाला पत्थलगांव में पदस्थ कुंडली मार कर बैठा आर आई ताराचंद राठौर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में रूपयों की मांग के लिए किए गए शिकायतकर्ता लोहार साय ने मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत करने के पश्चात पत्थलगांव बस स्टैंड आने के दौरान ताराचंद राठौर आर आई द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए धमकाया गया शिकायतकर्ता लोहर साय बेहरा ने बताया कि मैं बस स्टैंड के पास अपने साथी रामनारायण के साथ खड़ा था तभी ताराचंद राठौर की मुलाकात मेरे से हुई जहां ताराचंद राठौर ने मेरे को देखते ही बहुत शिकायत करते हो कहते हुए धमकी दी उसने कहा कि एसडीएम पत्थल गांव को जैसा मैं कहूंगा वैसा ही होगा तुमको जेल में डलवा दूंगा बुढ़ापे में तुम जेल की सलाखों के पीछे परेशान हो जाओगे इस धमकी के मामले को लेकर शिकायतकर्ता लोहार साय ने पत्थलगांव थाने में आर आई ताराचंद राठौर के ऊपर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही के लिए शिकायत पत्र सौपा है वही ताराचंद राठौर ने अपने संघ का उपयोग करते हुए एक दिन पहले शिकायतकर्ता लोहर साय बेहरा व उसको बरगलाने वाले संदीप गुप्ता, रोशन गुप्ता, विष्णु गुप्ता पर पुलिस थाने में एफआईआर के लिए भी शिकायत की गई है कुल मिलाकर मामला शिकायतों के जाल में उलझता नजर आ रहा है जहां प्रताड़ित किसान लोहार साय बेहरा ने मुख्यमंत्री कैंप में शिकायत करना उसके लिए महंगा पड़ता नजर आ रहा है जहां जिले का मुख्यमंत्री कैंप किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है वहीं दूसरी ओर अधिकारी अपनी शिकायतों को लेकर धमकाने में लगे हुए हैं जिसका जीता जागता उदाहरण ताराचंद राठौर द्वारा अपने संघ का दुरुपयोग करते हुए शिकायतकर्ता के ऊपर ही पुलिस थाने में एफआईआर की प्रति देने का मामला उजागर होता है । वही आर आई ताराचंद राठौर द्वारा दी गई शिकायत में संदीप गुप्ता, रोशन गुप्ता, विष्णु गुप्ता के नाम के पश्चात रोशन गुप्ता एवं अन्य लोगों द्वारा भी पत्थल गांव पुलिस थाने में ताराचंद राठौर के खिलाफ झूठी शिकायत करने की आवेदन दिया गया है और रोशन गुप्ता ने कहा है कि ताराचंद राठौर आर आई हमेशा ही पैसों की डिमांड करता है उसके द्वारा मेरे से बीस हजार भी पटाखा का लाइसेंस एवं अन्य कामों के लिए गए हैं साथ ही काम होने के पश्चात मेरे घर बैठकर आर आई ताराचंद राठौर के साथ अन्य पटवारी ने भी दारू मुर्गा पार्टी का भी आयोजन किया था जिसके वीडियो रिकॉर्ड मेरे पास मौजूद हैं। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई शिकायत पर आर आई ताराचंद राठौर पर क्या कार्रवाई होती है या यूं ही शिकायतों का दौर चलते हुए मामला ठंडा बस्ते में डाल दिया जाएगा ।अंगद के पांव की तरह जमे आर आई ताराचंद राठौर पर कोई कार्यवाही होगी देखने वाली बात होगी???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button