जशपुर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर जशपुर जिले में पशु तस्करी के विरुद्ध छेड़ा अभियानमनोरा चौकी पुलिस ने 19 मवेशियों को मवेशी तस्कर से किया मुक्त तस्कर फरार

पत्थलगांव/मनोरा। मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये सैंकड़ों मवेशियों को जप्त किया गया है एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बीती रात्रि लगभग 01 बजे मनोरा चौकी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पोड़ी एवं खरवाटोली जंगल होते हुये कुछ पशु तस्कर मवेशियों को मारते-पीटते तेज गति से झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना को चौकी प्रभारी मनोरा द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उप निरीक्षक भागवत नायक के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर द्वारा खरवाटोली जंगल की ओर रवाना किया गया, टीम द्वारा घेराबंदी की जा रही थी लेकिन तस्कर पुलिस के बढ़ते दबाव एवं अंधेरा होने का फायदा उठाकर वहां से भाग गये। पुलिस द्वारा अज्ञात तस्करों से कुल 19 नग मवेशियों को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है, फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।


प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं पशु जप्ती कार्यवाही में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक भागवत नायकर, प्र.आर. एडवर्ड जेम्स तिर्की, प्र.आर. प्रदीप किण्डो, आर. रोशन तिर्की, आर.डीएसएफ भीखराम एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।
➡️पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button