जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की पशु तस्करों पर लगातार गिर रही गाज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना , चौकियों में लगातार पकड़ में आ रहे पशु तस्करी के मामले ,10 दिनों में सैकड़ो मवेशियों को बूचड़खाने जाने से बचाया गयाबागबाहर पुलिस ने दो आरोपियों सहित दर्जनों मवेशियों को पकड़ा

✍️मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/बागबहार
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध एवं तस्करी के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज रात्री लगभग 01 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बागबाहर क्षेत्र के ग्राम छातासरई में 02 व्यक्ति पशुओं को मारते-पीटते तेजगति से हांकते हुये पैदल झारखंड की ओर ले जा रहे है इस सूचना को थाना प्रभारी बागबहार द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके के लिये रवाना किया

गया, टीम द्वारा ग्राम छातासरई के पास मारते-पीटते हुये बैलों को ले जा रहे तस्कर तस्करों को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उनका नाम पूछने पर वे अपना नाम दशरथो गिरी एवं कौशिक राउत बताये, उन दोनों के कब्जे से कुल 16 रास मवेशियों को जप्त किया गया एवं पूछताछ में उन्होंने उक्त बैलों को झारखंड प्रांत की ओर ले जाना बताया।अभियुक्त *1- दशरथो गिरी निवासी साननोई थाना चोपुआ जिला केंदुझर (ओडिशा) एवं 2-कौशिक राउत उम्र 58 निवासी पदमपुर थाना बड़गांव जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) साल* का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 02.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. वीरेन्द्र कुमार सनमानी, आर. दिनेश्वर यादव, आर. आकाश कुजूर, आर. कोशमोश तिर्की एवं अन्य स्टाॅफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि - *"पशु तस्करी के प्रकरण में जिला पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है, तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। पशु तस्करी के मामले में किसी भी प्रकार की अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button