पत्थलगांव थाना क्षेत्र से लाखों रुपए के चार भैंस व चार बच्चे मवेशियों की चोरी

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के समीप रायगढ़ जिले की सीमा चरखा पारा बाकारूमा ग्राम में हर सप्ताह मवेशी बाजार लगाया जाता है सोमवार को लगने वाले इस मवेशी बाजार में सैकड़ो की संख्या में मवेशी की खरीद फरोख्त की जाती है जहां से गौ तस्कर सैकड़ो की संख्या में मवेशी खरीद कर झारखंड के बूच़डखानों की ओर ले जाते हैं सबसे मजेदार पहलू यह है कि इस मवेशी बाजार में पशुपालक किसान तो मवेशी की खरीदारी कम करते हैं वरन मवेशी तस्कर सैकड़ो की संख्या में मवेशी खरीद कर पैदल रास्ते ,जंगलों के रास्ते होते हुए बेरहमी से मारते पीटते ले जाते हैं एवं आगे जाकर झारखंड के गौ तस्कर अपनी गाड़ियों में भरकर बूच़डखानों की ओर इन मवेशियों को ले जाते हैं ।सूत्रों ने बताया कि मवेशी तस्कर का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि ये तस्कर कई थाना क्षेत्र से होकर मवेशियों को झारखंड की ओर पार करते हैं

किन्तु जब से जशपूर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इन गौ तस्करों पर अपनी निगाहें टेढ़ी की तो इसके बाद से लगातार गौ तस्करों के हौसले पस्त होते दिख रहे हैं जहां गौ तस्कर पुलिस के सामने मजबूर होकर गाड़ी छोड़कर भाग रहे हैं ।जशपुर पुलिस अधीक्षक ने अपने जिले के सभी थाना चौकियों को गौ तस्करी के मामलों पर नकेल कसने की बात कही है।
पत्थलगांव थाना क्षेत्र से लगातार ही गौ वंश की चोरी हो रही है विगत कुछ माह पहले पत्थलगांव के पब्लिक स्कूल मोहल्ले से पांडे डेयरी के संचालक की दुधारू गाय सहित दर्जन भर गायों की चोरी की गई थी जिसको बूढ़ाडांड के ग्रामीणों द्वारा गोवंश चोरी करने वाले चोर को मय मवेशियों सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था किंतु पुलिस के दो आरक्षकों द्वारा चोरों से अपनी जेब गर्म कर रास्ते से ही चलता कर दिया था इसके बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी एवं आनंद फानन में पुलिस द्वारा कुछ गायों को पकड़ कर मामले पर लीपा पोती कर दी गई थी ।पांडे डेयरी के संचालक द्वारा लगातार पुलिस में अपने दुधारू गायों को खोजने की गुहार लगाते रहे लेकिन पूर्व पदस्थ एसडीओपी एवं थाना प्रभारी द्वारा मामले पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया ।पांडे डेयरी के संचालक ने कहा कि उसके गौ की तस्करी पिकअप के माध्यम से की गई थी जिसका पता पांडे डेयरी के संचालक द्वारा खुद लगाया गया था एवं पुलिस को इसकी पूरी सूचना दी गई थी किंतु पुलिस द्वारा मामले पर किसी भी तरह का रुचि नहीं दिखाने से मामला कागजों में ही रह गया ।अभी हाल में ही फिर से पतरापाली धनिया पारा से श्याम दास महंत की चार नग गाभिन भैंस व चार नग उसके बच्चे को विगत 20 तारीख को चोरी कर ली गई गौ मालिक द्वारा अपने भैंस को खोजने के लिए आसपास के गाँवो में जाकर एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी कहीं भैंस का पता नहीं चलने पर पत्थलगांव पुलिस थाने में भैंस के गुम होने की शिकायत दर्ज की गई है ।
अब देखना यह है कि पतरापाली ग्राम से लाखों रुपए की भैंस चोरी के मामले पर पुलिस कब तस्करी करने वाले चोरों तक पहुंच पाती है या यूं ही पहले के मामलों की तरह कागजों में ही मामला दब कर रह जाएगा??

पत्थलगांव पुलिस एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले पर एफआईआर दर्ज कर भैंस चोरी का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button