राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दुर्गा वाहिनी का सात दिवसीय सम्मेलन संपन्नदुर्गा वाहिनी द्वारा पत्थलगांव नगर के तीनों मार्गो में किया गया पथ संचलनजगह-जगह नागरिकों ने फूलों से वर्षा कर दुर्गा वाहिनी का कियास्वागत

पत्थलगांव /मुकेश अग्रवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मूल संगठन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपने अनुसांगिक संगठनों के साथ फैला हुआ है , जिसमें से धर्म हित के लिए विश्व हिंदू परिषद का संगठन किया गया था ; जिसकी एक शाखा दुर्गा वाहिनी भी है । दुर्गा वाहिनी द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के किसी भी क्षेत्र में वर्ग का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्थलगांव नगर में दुर्गावाहिनी द्वारा अपना सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किया गया , जो कि 9 मई से 17 मई को संपन्न हुआ ।वर्ग को संपन्न करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता जुटे ।


सात दिवसीय वर्ग में चार विभागों से मातृ शक्ति अर्थात दुर्गाएं सम्मिलित होने के लिए पत्थलगांव नगर में ; सरगुजा विभाग , कोरबा विभाग , रायगढ़ विभाग , बिलासपुर विभाग । चारों विभाग से कुल मिलाकर 150 से भी अधिक बालिकाएं (दुर्गायें) वर्ग में उपस्थित रही एवम सात दिनों का शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
इन 7 दिनों के प्रशिक्षण में मुख्य रूप से दुर्गाओं (बालिकाओं) को दंड , तलवार , रायफल , नि:युद्ध , समता एवं छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्गा वाहिनी के वर्ग में घोष का प्रशिक्षण दिया गया | यदि हम अन्य वर्गो की बाते करे तो इस बार पत्थलगांव का वर्ग अन्य वर्गो से कुछ हटकर है ।
आज दुर्गा वाहिनी द्वारा नगर के तीनों मार्ग जशपुर रोड, अंबिकापुर रोड ,रायगढ़ रोड में पथ संचलन किया गया। दुर्गा वाहिनी की बालिकाएं रानी लक्ष्मीबाई जैसी ड्रेस धारण किए हुए हाथों में दंड, तलवार के साथ जय घोष वाद्य यंत्रों के साथ पथ संचलन निकाला गया पथ संचलन का के समय नगर में जगह-जगह नागरिकों द्वारा दुर्गा वाहिनी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
वर्ग में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नंददास , विभाग संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा , प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे , दुर्गा वाहिनी संगठन से पिंकी पवार (राष्ट्रीय सह संयोजिका) , सुनीता गर्ग (भोपाल क्षेत्र संयोजिका) का सानिध्य रहा । वर्ग को संपन्न करने के लिए भारती सिंह (वर्ग प्रमुख) , रश्मि महंत (विभाग संयोजिका/वर्ग पर्यवेक्षक) , अनु यादव (मुख्य शिक्षिका) , स्नेहा बौरासी (तलवार गण शिक्षिका) , मोहन हटकर (दंड गण शिक्षक) , तनिषा सोनी (रायफल लक्ष्यभेद गण शिक्षिका) , राधिका साहू (बौद्धिक प्रमुख) , पूर्णिमा चौहान (नियुद्ध गण शिक्षक) , कृति गुप्ता , दिव्या भारती , शकुंतला सिंह (घोष गण शिक्षक) एवम घोष शिक्षक के रूप में अमन साहू , शंकर यादव , आलेख यादव , अंकित शर्मा एवम आशु कुमार शाह ने अपना योगदान दिया ।
जिला संघचालक मुरारीलाल अग्रवाल के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर कार्यकारिणी एवम अन्य स्वयंसेवक बंधु तथा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने तन-मन-धन से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया…!!





