पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पत्थलगांव पुलिस ने कफ सिरप के साथ आरोपी को पकड़ा 24000 कीमत की 60 शिशी कफ सिरप बरामद



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
जशपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान छेड़ने के कड़े निर्देश जारी किए थे इसी कड़ी में पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लुड़ेग निवासी हर्ष अग्रवाल पिता सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा कफ सिरप का व्यवसाय किया जाता है मुखबीर ने बताया कि हर्षित अग्रवाल भारी मात्रा में कफ सिरप रखकर बेचने की फिराक में है इसके बाद पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल ,थानेदार भानु प्रताप चंद्राकर द्वारा टीम बनाते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर लुडेग निवासी हर्षित अग्रवाल को झौले में भरकर कफ सिरप ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पत्थलगांव थानेदार भानु चंद्राकर ने बताया कि मौके से हमारे द्वारा कफ सिरप जिसकी कीमत ₹24000 बताई गई है जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है ।
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है नशे के आगोश में युवा को जाने से बचाना है उन्होंने अपील करते हुए नागरिकों से कहा है कि यदि नशे के बारे में कोई भी सूचना मिलती है तो उसे पुलिस से साझा कर नशे के अभियान में सहयोग प्रदान करें सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जावेगा।
जशपुर जिले के ड्रग इंस्पेक्टर मनीष कंवर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कफ सिरप का वेरीफाई किया जा रहा है।