शराब ने  ली फिर एक जान शराब के नशे में पति ने अपनी ही पत्नी का किया कुल्हाड़ी से मर्डर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । पत्थलगांव थाने के ग्राम पंचायत शिवपुर में समय पर खाना नही देने से नाराज पति ने अपनी पत्नी को धारधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी. पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है । मिली जानकारी के अनुसार शिवपुर पंचायत निवासी आरोपी तुलसी पैंकरा 55 वर्षीय अपनी पत्नी तेजमत पैंकरा से खाना मांगी तो पत्नी द्वारा खाना नही बनाने का बात कहते हुए घर से बाहर चली गई, पुनः दोनों में आपस मे विवाद होने लगा, विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्सा में आकर घर में रखें धारधार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई.परिवार के सदस्यों ने घर में खून से लथपत शव देख इसकी सूचना थाने को दी. मामले की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पत्थलगांव थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु एसडीओपी भानुप्रताप चन्द्राकर ने बताया कि मृतका द्वारा पति के समय पर खाना नही दिए जाने से नाराज था. इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ ओर आरोपी पति ने धारधार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम को भेज दिए है । आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button