लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई स्कूल पत्थलगांव के कक्षा 12वीं 10वीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
सोमवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं व दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए जिसमें विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम काफी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के कक्षा 12वीं के कुल 25 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट अर्थात 75% से अधिक अंक प्राप्त किया जबकि कुल 15 विद्यार्थियों ने अर्थात 60% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया। विद्यालय में वाणिज्य एवं विज्ञान दो संकाय चलित हैं जिसमें विज्ञान संकाय की विद्यार्थी कुमारी खुशी अग्रवाल ने 91.4% अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी कुमारी युक्ति अग्रवाल ने 87%, कुमारी राशि गोयल ने 84%, पार्थ शर्मा ने 81.2 प्रतिशत हर्षित सहगल ने 76.6 प्रतिशत देव गोयल ने 76% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के संचालक डॉक्टर पवन अग्रवाल जी, प्राचार्य हेमंत यादव जी एवं सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम हेतु बधाई दी एवं विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर में मारी बाजी विद्यालय के विद्यार्थी प्रखर शर्मा ने 90.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय में ही नहीं अपितु पत्थलगांव शहर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ विद्यार्थी शौर्य अग्रवाल ने 88.8 प्रतिशत अंक, कुमारी पलक गर्ग ने 77.02% अंक कुमारी नीति अग्रवाल ने 75.4 प्रतिशत अंक एवं सक्षम अग्रवाल ने 74.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय में उच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 21 छात्रों में से 13 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किया एवं विद्यालय का परिणाम शत् प्रतिशत रहा।




