जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक व्यापारियों व पुलिस अधीक्षक ने आगामी बैठक में कार्य योजना बनाने के लिए कहीं बातें पुलिस अधीक्षक ने नाबालिक , तीन सवारी वाहनों, कानफोडू साइलेंसर पर कार्यवाही के दिए कड़े संकेत

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव के मद्देनजर जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने स्थानीय व्यापारी एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। इस दौरान शहर के अंदरूनी इलाकों में यातायात व्यवस्था चरमराने को लेकर यातायात और नगर पंचायत की टीम द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारिक मार्गों समेत अन्य रास्तों का निरीक्षण किए जाने पर सहमति बनी इस संबंध में एक बार फिर से सभी समाज के प्रमुखों एवं व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक एवं स्थानीय प्रशासन की 15 मई को अग्रसेन भवन में बैठक रखी गई है जिसमें शहर में जाम की स्थिति से निपटने पार्किंग स्थल का चिन्हांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना तैयार करने के आवश्यक सुझाव लिए जाएंगे।

वही पुलिस अधीक्षक ने शहर के व्यापारियों से अपील की है कि सामान रोड़ पर बाहर न निकाले एवं दुकानों में आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें। जिससे भविष्य में शहर में हो रहे ट्रैफिक जाम से निजात पाकर यातायात व्यवस्थित किया जा सके। बता दे की भविष्य में अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर विधिवत कार्रवाई किया जाएगा। इसके आलावा नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर नाबालिक के परिजनों के खिलाफ व प्रेसर हॉर्न,ट्रिपल सवारी जैसे मामलों पर भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button