स्पोर्टस बाईक में खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे युवक-युवती को पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं स्टॉफ द्वारा दौड़ाकर पकड़ा स्टंटबाजी में प्रयुक्त बाईक को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई एवं भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई,*

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

Related Articles

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा स्टंट बाज युवक को सिखाया सबक ।जशपुर से अपने भ्रमण के दौरान जसपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जब दौरे पर थे तो रास्ते में एक युवक युवती के साथ स्पोर्ट्स बाइक में स्टंट बाजी कर रहा था जिसको देखकर पुलिस ने स्टंट बाज बाइक चालक भागने लगा इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे दौड़ा कर पकड़ा मामला आज विनय साय उम्र 20 साल निवासी गोमाला थाना कुरडेग जिला सिमडेगा एवं उसके साथ रही एक 18 वर्षीय युवती दोनों एक स्पोर्टस बाईक में सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुये नेशनल हाईवे 43 में कुनकुरी की ओर जा रहे थे,

इसी दौरान वे दोनों पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह की कार को देखकर भाग रहे थे, उनका पीछा कर एवं पकड़कर कुनकुरी पुलिस को वैधानिक कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिये मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत् कार्यवाही करते हुये 500 रू. का चालान काटा गया। इस दौरान युवक विनय साय तरह-तरह की अर्नगल बातें कर रहा था, जिसे कड़ाई से हिदायत दिया गया एवं भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करना कहा गया।
जशपुर पुलिस के समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा बाईक में स्टंटबाजी करने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध महाअभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button