लोकतंत्र के महापर्व मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह मतदान को लेकर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारे लगी मतदान केंद्रो में सेल्फी जोन व पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की हो रही तारीफ

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में मतदान केदो में मतदान को लेकर सुबह से ही लंबी कतारे लगी हुई है जहां मतदान को लेकर मतदान केदो में खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है महिलाओं की लंबी-लंबी लाइन मतदान के उत्साह को बयां कर रही है ।जशपुर जिले के पत्थलगांव में मतदान केदो में सेल्फी प्वाइंट व ठंडा जल की व्यवस्था की गई है जिसकी भी मतदान करने वाले पूरा लुफ्त उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।जहां मतदान करने के बाद युवा वर्ग के साथ महिलाएं सेल्फी जोन में अपना सेल्फी लेकर मीडिया के जरिए मीडिया में डाल रही है आज के जमाने में जहां सोशल मीडिया का युग सर चढ़कर बोल रहा है ।


मतदान की बाद सेल्फी पॉइंट में ली हुई फोटो मतदान की बाद खास कर युवा वर्ग द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अपने अनूठे अनुभव को आपस में साझा करते हुए मेरा वोट ,मेरा अधिकार ” बोलने से नहीं चुक रहे हैं ।
पत्थलगांव के सभी मतदान केदो में लगभग 40% तक वोटिंग हो चुकी है

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अपने सपरिवार के साथ मतदान केंद्र में बाकायदा लाइन लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पत्थलगांव इकाई द्वारा पत्थलगांव के सभी मतदान केदो में पीने का ठंडा पानी की व्यवस्था कर मतदान करने वालों के लिए राहत दी गई है।
पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सभी मतदान केंद्रों पर चाक चौबंद नजर आ रही है।

मतदान केदो के बाहर पार्टी कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ मतदान पर नजर बनाए हुए पार्टी के हित में काम करते नजर आए।




