कांग्रेस के गढ़ काडरों क्षेत्र में भाजपा ने लगाई बड़ी सेंध..कांग्रेस को लगा बड़ा झटका आदिवासी समाज के कद्दावर नेता प्रकाश मिंज हुए भाजपा में शामिल पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भगवा गमछा पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश

Related Articles

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव – लोकसभा चुनाव के महज 2 दिन पूर्व भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले पत्थलगांव विधानसभा के काडरों क्षेत्र में बड़ी सेंध लगाकर आदिवासी समाज के कद्दावर नेता व जानेमाने वकील प्रकाश मिंज को भाजपा प्रवेश करा दिया है जिससे कांग्रेस खेमे में बड़ा झटका लगा है प्रकाश मिंज ने भाजपा जिला मंत्री मनीष अग्रवाल व मंडल अध्यक्ष पुरन्दर यादव के नेतृत्व में विधायक गोमती साय के समक्ष भाजपा प्रवेश किया है।

आपको बता दे कि प्रकाश मिंज काडरों क्षेत्र के साथ पूरे विधानसभा में दमदार छवि के नेता है यह दो बार विधायक पद की दावेदारी कर चुके हैं। प्रकाश मिंज के भाजपा प्रवेश करने पर पुरंदर यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा और आने वाला समय में यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ कहलाएगा।

भाजपा प्रवेश के पश्चात प्रकाश मिंज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कांग्रेस कुछ चंद्र परिवार की पार्टी है भाजपा में सभी का सम्मान होता है इसलिए आज मैं भाजपा प्रवेश कर रहा हूं उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की तुलना में भाजपा प्रत्याशी एक किसान एवं साधारण परिवार से हैं यही रीति नीति भाजपा में मुझे प्रवेश करने के लिए आकर्षित करती रही है हमारे क्षेत्र से ही सरल स्वभाव के मुख्यमंत्री हैं और इस क्षेत्र की विधायक व मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज मैं स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी परिवार का सदस्य बन रहा हूं।

इस मौके पर शिशुपाल चौहान,रामप्रसाद कुजूर,रवि यादव,घनश्याम यादव,लिंगराज यादव मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button