ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में नशा मुक्ति की जागरूकता अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी विषय पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में छतीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार ‘नशामुक्ति की जागरूकता में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सुश्री अनुपमा प्रधान, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग की मुख्य भूमिका रही।इस प्रतियोगिता में कु. सरिता यादव एमएससी रसायन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दामोद राम, एमएससी रसायन व रविन्द्र कुमार, बीएससी द्वितीय ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. डी. के.अम्ब्रेला द्वारा सभी विजेताओं को आयोग द्वारा भेजे गए ट्रॉफी,फ़ाइल फोल्डर व सर्टिफिकेट देकर समानित किया गया और इसी प्रकार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में भाग लेते रहने को प्रेरित किया, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होगा। प्राचार्य सहित वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो आर.एस. कांत, डॉ एस. के. टोप्पो,प्रो. टी. आर. पाटले, प्रो अनुपमा प्रधान,डॉ आर. के कुर्रे,प्रो. एस. के. मार्कण्डेय,प्रो. जे. के. भगत,सतीश खलखो ने विजेताओं को अनेकों शुभकामनाएँ देते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुरस्कार प्राप्त करके विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित हुए और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी रचनात्मकता व सोच को बढ़ावा मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button