मदन लाल अग्रवाल बनाए गए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में अग्रवाल सभा के नए अध्यक्ष का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी के रूप में सुनील अग्रवाल पेट्रोल पंप को नियुक्त किया गया चुनाव अधिकारी ने सभी अग्र बंधुओं से अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में अपने नाम को सहमति देने के लिए कहा जिसके बाद एक के बाद एक 7 सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम प्रस्तावित किया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सहमति बनाने की बात कही गई जिसके बाद सभी सदस्यों ने मदन लाल अग्रवाल को अध्यक्ष बनाने के लिए सहमति प्रदान की।मदन लाल अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी नियुक्ति पर कहा कि मेरे को जो अग्रवाल सभा एवं अग्र बंधुओं ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा और अग्रवाल समाज के लिए सामाजिक कार्य के साथ सभी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी अग्र बंधुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करूंगा ।अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती 50 वी जयंती के रूप में मनाई जावेगी जिसका भी स्वरूप भव्य तरीके से मनाया जावेगा। अग्रवाल सभा के सचिव अनिल मित्तल ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदार थे जिन में आपसी सहमति नहीं बन पा रही थी जिसके कारण अग्रवाल सभा ने मदन लाल अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया जिसका सभी ने समर्थन किया इस वर्ष अग्रसेन जयंती का गोल्डन जुबली वर्ष है जिसको लेकर अग्र बंधुओं में काफी उत्साह है जिसे भव्य तरीके से मनाया जाएगा।अग्रवाल सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष को राम लाल अग्रवाल ब्रहम प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल ,अनिल मित्तल ,भीमराज अग्रवाल नागर मलअग्रवाल ,अनिल मित्तल ,रामनिवास जिंदल जग्गी अग्रवाल रामदेव अग्रवाल ,अंजनी मित्तल सुरेश अग्रवाल ,मुरारी अग्रवाल ,सुशील मित्तल ठेकेदार, घनश्याम अग्रवाल किराना, महावीर अग्रवाल, संजू लोहिया, अजय बंसल ,सतीश पार्षद ,अनिल श्रृंगारिका, मधु किराना, प्रवीण अग्रवाल नरेश सरफ, चरना सेठ सहित सभी अग्र बंधुओं ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button