शासन की महत्वाकांक्षी दीनदयाल आवासीय योजना को बट्टा लगा रहे अधिकारी कॉलोनी वासी गर्मी में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे अधिकारी काले शीशे लगी गाड़ियों में बैठकर कर रहे खानापूर्ति

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में दीनदयाल आवासी कॉलोनी को बने लगभग 4 वर्ष पूरे हो चुके हैं किंतु आवासी कॉलोनी में सुविधाओं के नाम पर उच्चाधिकारियों ने कॉलोनी वासियों को झुनझुना थमा दिया है। कॉलोनी में दर्जनों निवासरत परिवारों को भरी गर्मी के दिनों में पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है ।148 मकानों की कॉलोनी के अंदर निवासरत वासियों के लिए 2 बोर खनन किए गए हैं किंतु 2 बोर में से भी 1 बोर खराब हो चुका है पानी के एक बार से मकानों में सप्लाई देने के लिए पाइपलाइन तो बिछा दी गई हैलेकिन पाइपलाइन की गुणवत्ता विहीन होने के कारण जगह-जगह टूट कर पानी की व्यर्थ बर्बादी हो रही है वही कॉलोनी वासियों को टूटी पाइप लाइनों के कारण टंकियों तक पानी पहुंचने में काफी दिक्कतें हो रही हैं पानी के लिए कॉलोनी वासी बिना बिजली के परेशान हो चुके हैं बिजली के अभाव में कॉलोनी वासियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है क्योंकि कॉलोनी में एक भी बोर पंप में हैंडल वाला बोर नहीं लगाया गया है। कॉलोनी में जगह जगह स्वच्छता को लेकर ठेंगा दिखाया जा रहा है नालियों में कचरे के ढेर पड़े तो दूसरी ओर खरपतवार उगने से कॉलोनी की स्वच्छता पर बट्टा लग रहा है जिससे जीव जंतुओं का खतरा हमेशा बना रहता है।कॉलोनी में लगाए गए विद्युत पोल सपोर्टिंग तार के अभाव में थोड़ी सी हवा के झोंके में हिलने लगते हैं जिसके कारण कभी भी कॉलोनी में कोई अप्रिय घटना घट सकती है लगाए गए विद्युत पोल में किए गए कांक्रीटीकरण में दरारें पड़ चुकी है आवासी कॉलोनी में सुरक्षा के गेट तो लगा दिया गया है किंतु विभाग द्वारा किसी प्रकार की सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति नहीं की गई है । आवासी कॉलोनी में दो गार्डन की बातें आवासी कॉलोनी निर्माण के समय नक्शे में बताई गई थी किंतु अधिकारियों की भ्रष्टाचार के आगे कॉलोनी में एक ही गार्डन का निर्माण किया गया है जिस गार्डन में ना तो पौधे हैं ना तो बच्चों के लिए किसी प्रकार की सुविधाएं गार्डन में केवल खरपतवार उगकर गार्डन की शोभा बढ़ा रही है।कुल मिलाकर पूरी आवासी कॉलोनी अव्यवस्था अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो चुकी है ना तो आवासी कॉलोनी में साइट इंजीनियर है नहीं कॉलोनी में किसी भी प्रकार के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है ।अधिकारी काले शीशे लगी गाड़ियों में केवल दौरा कर कॉलोनी के समस्याओं से मुंह मोड़ते नजर आते हैं कॉलोनी में रह रहे हितग्राहियों से मिलना तो दूर सूचना भी नहीं दी जाती है ।दीनदयाल आवासीय कॉलोनी के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा ने कहां की यदि जल्द ही कॉलोनी की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो उनके द्वारा आवासी कॉलोनी का प्रतिनिधिमंडल आगामी दिनों में भूपेश बघेल के पत्थलगांव दौरे पर शिकायतों का पुलिंदा लेकर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग करेगा।
आवासी कॉलोनी की समस्या के संबंध में जब रायगढ़ में पदस्थ दीनदयाल आवासी कॉलोनी के E शर्मा से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा फोन ही रिसीव नहीं किया गया अधिकारी हमेशा ही फोन को रिसीव नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button