कुनकुरी पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी बाबूलाल सोरेन मय मोटरसाइकिल सहित गांजा पकड़ा

मुके।श अग्रवाल

पत्थलगांव/कुनकुरी

मामला इस प्रकार है कि आज कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि 01 व्यक्ति होंडा मोटर सायकल में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये कुनकुरी की ओर आ रहा है, इस सूचना पर थाना कुनकुरी से रात्रि गश्त पर निकले अधि./कर्मचारियों द्वारा जयस्तंभ चैक कुनकुरी में नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान तपकरा रोड से आ रहा होंडा मोटर सायकल के चालक बाबूलाल सोरेन को रोककर उसके वाहन के पीछे रखे प्लास्टिक बोरा को गवाहों के समक्ष तलाशी लेने उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा वजनी 05 किलो कीमती रू. 50000 /- मिलने पर जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये घटना में प्रयुक्त सोल्ड मोटर सायकल को जप्त कर *आरोपी बाबूलाल सोरेन उम्र 40 वर्ष निवासी सरडीह थाना बगीचा* को दिनांक 20.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थ जप्त करने में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, प्र.आर. परमजीत सिंह, आर. जितेन्द्र गुप्ता, आर. नंदलाल यादव, आर विनोद तिर्की, आर. अरविन्द पैंकरा, आर. तुलसी रात्रे, आर. चंद्रशेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button