छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वी की टॉपर कुंती साव एवं 10वीं की टॉपर सुमन पटेल को सांसद गोमती साय ने दी बधाई



। मुकेश अग्रवाल
जशपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित बारहवीं की परीक्षा में पुसौर की छात्रा सुश्री कुंती साव 98.20 प्रतिशत एवं दसवीं की परीक्षा में बरमकेला की छात्रा सुश्री सुमन पटेल 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में टॉपर बनने पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद गोमती साय ने फोन कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तथा रायगढ़ एवं जशपुर जिले के मैरिट सूची में आने वाले छात्र छात्राओं के साथ उन सभी 10 वीं और 12वीं कक्षा के सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
छात्र छात्राओं से कहा कि आप इसी प्रकार से सफलता के नए आयाम स्थापित करें और प्रदेश देश का नाम रोशन करें। और जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम नहीं प्राप्त हुआ है वो आगे अच्छी मेहनत करें। क्योंकि कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती है।