171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में से जशपुर जिले की 2 , रायगढ जिले की 1 छात्रा तथा बेमेतरा जिले से एक छात्रा प्रावीण्य सूची में

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/जशपुरनगर
आज छ.ग. मा.शि. मण्डल द्वारा 10 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये गये हैं । इस परीक्षा परिणाम में छ.ग. के पुरे 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में से जशपुर व कांसाबेल की छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में चौंथा स्थान एवं लैलुंगा की छात्रा ने द्वितीय और बेमेतरा की छात्रा ने दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है ।
इस बारे में जानकारी देते हुए

Related Articles

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अपनी स्थापना के द्वितीय वर्ष में ही विद्यालय की छात्रा कु. सौम्या यादव ने छ.ग. मा.शि.मं. की 10 वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान बनाया है । सौम्या यादव होनहार छात्रा है जो केवल पढ़ाई में ही टॉपर नही है बल्कि खेल कूद, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में भी हमेशा अव्वल रहती है। नियमित विद्यालय आती है और सभी शिक्षकों से हमेशा मार्गदर्शन लेती रहती है। हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ाते है और प्रति दिन एक एक बच्चों के परफॉर्मेंस पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिसका परिणाम आज है की स्वामी आत्मानंद विद्यालय की एक छात्रा प्रवीण्य सूची में पूरे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता और विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
इसी तरह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कांसाबेल की छात्रा साक्षी सिंह कुशवाहा , लैलुंगा की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने भी प्रावीण्य सूची में चौंथा स्थान प्राप्त कर पुरे प्रदेश के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों को गौरान्वित किया है ।
ज्ञात हो पुरे छत्तीसगढ़ के 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है । इनमें से जशपुर जिले की 2 छात्राओं ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है । छात्राओं की इस उपलब्धि में कलेक्टर रितेश अग्रवाल ,जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद, जशपुर विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, कांसाबेल विद्यालय के प्राचार्य तेज कुमार ने बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button