पत्थलगांव जिला बनाओ संगठन का पांचवें दिन धरना प्रदर्शन जारी मुख्यमंत्री के नाम पत्थलगांव एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पत्थलगांव



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में जिला बनाओ संगठन द्वारा लगातार पांचवें दिन धरना प्रदर्शन जारी है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का भी समर्थन बढ़ चढ़कर मिल रहा है समर्थन का कारवां हर रोज अपने चरम पर पहुंच चुका है लोगों के जबान पर केवल पत्थलगांव जिला बनाओ का ही नारा सवार हो चुका है आज पत्थलगांव एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम जिला बनाओ संगठन द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

पत्थलगांव जिला बनाओ संगठन के पंडाल पर प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का समर्थन के साथ जिला बनाओ के नहीं रहने से समस्याओं का पीड़ा रह कर सामने आ रही है आज जिला बनाओ संगठन के बैनर तले हरजीत भाटिया ,भक्ता महाराज ,रविंद्र भाटिया, रूप सिंह राठिया ,मोहन यादव , बबलू तिवारी एल्डरमैन ,टोंकोसाहू शंकर साहू ,मनोज तिवारी, रवी जयसवाल ,राजेंद्र बेहरा ,निशामुद्दीन खान, अतुल त्रिपाठी ,प्रदीप ठाकुर ,विजय त्रिपाठी , अंकित बंसल,संजू लोहिया,महेश गुप्ता, लाला अजय दुबे, नीरज गुप्ता ,दीपेश रोहिल्ला ,आयुष बंसल ,बाबर खान ,शुभम बंसल मुकेश अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग पंडाल में मौजूद रहे जिला बनाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।