मुख्यमंत्री  के सरगुजा संभाग दौरे कार्यक्रम के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था में लगें जवानों को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा बड़ा खाना का आयोजन किया गया

मुकेश अग्रवाल/

मुख्यमंत्री के सरगुजा संभाग के जिला बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु आये सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सरगुजा रेंज आईजी अजय कुमार यादव(भा.पु.से.) द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम सफल होने के उपरांत अपने शुभ संदेश में कहा कि सबने मिलकर अपने उत्कृष्ट कार्य के साथ साथ एक कर्तव्यनिष्ठ अनुशासित पुलिस की ड्यूटी निभाई है जो की शांतिपूर्ण तरीके से माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी का कार्यक्रम सफल होने के लिए मैं आप सभी को भूरी भूरी प्रशंसा करता हूँ साथ ही अपेक्षा करता हूँ की मुख्यमंत्री के आगामी विधानसभा क्षेत्र जिला जशपुर व कोरिया में प्रस्तावित दौरे/भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ऐसे ही शांति पूर्वक लगन मेहनत के साथ अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहेंगे।

मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने ड्यूटी उपरांत अपने मूल इकाई वापस जाने के पूर्व सभी जवानों को बडा खाना का आयोजन किए तथा जवानों के साथ शामिल हुए तथा हौसला बढाई। उसके उपरांत सभी अधिकारी/जवानों को अपने अपने मूल इकाई वापस जाने हेतु आवश्यक संसाधनों मुहैया कराये। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक व पुलिस मुख्यालय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के सुरक्षा व्यवस्था हेतु आये सभी अधिकारी/कर्मचारी, रक्षित निरीक्षक अम्बिकापुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button