लाखों रुपए का 111 किलो गांजा के साथ अर्टिगा कार तपकरा पुलिस ने किया जप्त नहीं थम रहा गांजा का कारोबार

मामला इस प्रकार है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लावाकेरा चेकपोस्ट में तैनात पुलिस टीम द्वारा समस्त वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। दिनांक 02.05.2022 की रात्रि में थाना तपकरा को मुखबीर से सूचना मिला कि लावाकेरा स्थित रोड के किनारे संदिग्ध हालत में अर्टिगा कार सफेद कलर का खड़ा है एवं उसका चालक छुपा हुआ है, मौका देखकर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना तपकरा स्टॉफ द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया एवं आरोपी रविशंकर से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ किया गया। आर्टिका कार की तलाशी दौरान गाड़ी के अंदर पीछे सीट में कुल 15 पैकेट में छुपा कर रखे मादक पदार्थ गांजा 111 किलो 200 ग्राम कीमती करीबन 11 लाख 30 हजार का मिलने पर उक्त गांजा को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उप मादक पदार्थ गांजा को उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, वाहन का कागजात को जप्त कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के *आरोपी रविशंकर उम्र 30 साल निवासी गोपीपुर थाना ज्ञानपर जिला भदोही (उत्तर प्रदेश)* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 03.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।विवेचना कार्यवाही, आरोपी की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. एल.आर. चौहान, स.उ.नि. दिलबंधन राम भगत, प्र.आर. सुरेश लकड़ा, आर. रिझन राम भगत, आर. राजेन्द्र रात्रे, आर. संतु राम यादव, आर. प्रवीण का सराहनीय योगदान रहा।
दुर्गा विसर्जन की घटना में गांजा से भरी एक लाल गाड़ी द्वारा विसर्जन रैली के लोगों को कुचलते हुए घटना के बाद पूरे छत्तीसगढ़ शासन ने गांजा तस्करी के विरुद्ध लगातार नकेल कसने की कोशिश की जा रही है किंतु गांजा तस्कर इस नकेल कसने पर भी गांजा तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button