वार्ड क्रमांक 10 सुता तालाब का सड़क निर्माण का भूमि पूजन के साथ सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सतीश अग्रवाल व वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय बंसल द्वारा वार्ड में बन रहे सुता तालाब से जाने वाले सड़क का भूमि पूजन किया गया भूमि पूजन के साथ ही लाखों रुपए से निर्मित होने वाले सीसी रोड के ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। सुता तालाब के सीसी रोड के लिए कई वर्षों से वार्ड वासियों की मांग लंबित पड़ी थी
जिसका वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद व वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया वही वार्ड के पार्षदों ने कहा कि जल्द ही सूता तालाब के तीनों साइड पैदल रोड व सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया जावेगा जिसके लिए दोनों पार्षद प्रयासरत हैं।