पत्थलगांव स्थित दीनदयाल आवासीय कालोनी घिरा अव्यवस्थाओं से हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी केवल कागजों में कर रहे खानापूर्ति हाउसिंग बोर्ड के रहवासी अव्यवस्थाओं से परेशान

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में स्थित दीनदयाल आवासी कॉलोनी के सैकड़ों मकान लोगों को आवंटित तो कर दिए किंतु हाउसिंग बोर्ड के रायगढ़ में बैठे अधिकारियों के कारण पूरी कॉलोनी अव्यवस्था एवं कचरे के ढेर में तब्दील होती नजर आ रही हैं। दीनदयाल आवासी कॉलोनी में निवासरत हितग्राहियों ने विगत दिनों बैठक कर छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल के आगमन पर दीनदयाल आवास कॉलोनी के अधिकारियों के विरुद्ध ज्ञापन सौंपने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया ।दीनदयाल आवास कॉलोनी के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि

दीनदयाल आवासी कॉलोनी में निर्मित गार्डन को आधा अधूरा छोड़ कर गार्डन हितग्राहियों को मुंह चिढ़ा रहा है वही हाउसिंग बोर्ड के मकानों के टाइल्स एवं आसपास झाड़ियों का अंबार लगा पड़ा है जिससे प्रतिदिन जहरीले सांप ,बिच्छू का निकलना जारी है जिससे रहवासी हर पल मौत से दो-चार होते नजर आ रहे हैं दीनदयाल आवासी कॉलोनी में पदस्थ इंजीनियर हाउसिंग कॉलोनी से लापता हो चुका है जो महीनों महीनों तक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों की सुध लेना तो दूर यहां की समस्याओं से भी पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है ।वही रायगढ़ में बैठे हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी केवल कागजों में ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सुंदरता को चार चांद लगाते आ रहे हैं समस्याओं से त्रस्त होकर हाउसिंग बोर्ड के रहवासियों ने 8 जून को पत्थलगांव आगमन पर हाउसिंग बोर्ड की अधिकारियों द्वारा की जा रही लापरवाही को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौपने की रूपरेखा बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button