संसदीय सचिव यू.डी.मिंज व कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बोरे बासी खाकर मनाया श्रमिक दिवस सभी श्रमिकों को नागरिकों को दी शुभकामनाएं

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/जशपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्यन पर श्रमिक दिवस पर जिले के अधिकारी-कर्मचारी जनप्रतिनिधियों द्वारा बोरेबासी खाकर अपने आहार और संस्कृति के गौरव की अनुभूति को व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने जनपद पंचायत दुलदुला सहित ग्रामीणों के साथ बोरे बासी खाकर सभी को श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनांए दी। उन्होंने बासी खाने से होने वाले फायदों के बारें मे बताते हुए कहा कि बासी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है। जिससे हमारे शरीर को उर्जा मिलती है। साथ ही यह गर्मी में तेज धूप एवं गर्म हवाओं से शरीर का रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवास करने वाले ग्रामीण बासी को नास्ते खाने के रूप में उपयोग करते है।

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर के नगरीय क्षेत्र में स्थित गढ़कलेवा में श्रमिक दिवस के अवसर पर कोईनार भाजी, आम की चटनी, प्याज, आचार के साथ बोरेबासी खाकर श्रम को सम्मान दिया। श्री अग्रवाल ने समस्त नागरिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बासी छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रमुख आहार है। यह हमारी परम्पराओं से जुड़ा है। हमारे पूर्वजों द्वारा प्राचीन समय से इसका भोजन के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी श्रमिक, किसान एवं आम जन खाने में बासी का उपभोग करते है। बासी खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी के दिनों में तेज धूप एवं हीट बेव से बचाव में यह फायदा पहुचॉता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button