*✍️किराए का भुगतान ना होने से मित्तल एंड कंपनी ने महानदी पुल का रोका काम✍️* *✍️किराये का भुगतान का पैसा न देने को लेकर मित्तल एंड कंपनी को मुख्य ठेकेदार द्वारा दी जा रही धमकी✍️* *✍️कार्य ठप्प होने से बढ़ी परेशानी,माह के अंतिम तक बनकर तैयार होना था पुल✍️*

✍️हरभंगा/ओडिशा–महानदी पुल के पूरा ना होने के कारण निर्माणाधीन मोरम पोरिंग ब्रिज में मित्तल कंपनी द्वारा पिछले रविवार रात से पुल पर निर्माण कार्य को रोक दिया है, पुल का निर्माण कार्य 25 अप्रैल से पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज नदी पर निर्माणाधीन ढालपुर-अथमलिक पुल पर उड़ीसा बौद्ध जिले के हरभंगा ब्लॉक के खार्शकुलेई में हुई,बिल्डर रंजीत बिल्डकन अहमदाबाद से पेटी ठेकेदार अजय प्रोटेक्ट लिमिटेड अहमदाबाद ने काम लिया,जिसके बाद अजय प्रोटेक्ट कम्पनी ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले राहुल मित्तल एंड कंपनी से उक्त पुल के निर्माण के लिए किराए पर दर्जनों मशीन एवं वाहन लिए,परन्तु अब राहुल एंड कंपनी द्वारा उक्त मशीनों का किराया का भुगतान करने जब अजय प्रोटेक्ट लिमिटेड कंपनी से कहा तो कंपनी द्वारा भुगतान ना करते हुए बार बार आश्वासन दे भुनेश्वर ओर अहमदाबाद बुलाया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त पुल के निर्माण में लगी राहुल मित्तल एंड कंपनी की वाहनो का 2021 से अजय प्रोटेक्ट कंपनी द्वारा किराए का लगभग 84 लाख रुपये रोक लिया गया,राहुल मित्तल एंड कंपनी का उक्त भुगतान 21 अप्रैल तक वाहनों द्वारा किया गया कार्यो का बन रहा है,जिसके बाद भुगतान ना मिलने की स्थिति में उन्होंने काम को बंद कर दिया है। वही कार्य बंद होने से इस माह के अंत तक पुल के पूरा होने को लेकर अब खतरा मंडरा रहा है। वही पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने समय और अवसर बढ़ाने के पीछे किसका हाथ है, इस पर भी सवाल उठाए हैं? छत्तीसगढ़ के राहुल मित्तल एंड कंपनी द्वारा पिछले तीन वर्षों में पांच हाइड्रोलिक मशीनो के अलावा ग्रेडर,रोलर,टैंकर, दर्जनों हाईवा वाहन महानदी पुल के निर्माण के लिए किराए पर दिए हैं,राहुल मित्तल ने स्वंय वाहनो को कार्य मे लगते हुए एक एक माह तक ठेकेदार के साइड में कार्यो को बेहतर ढंग से करवाया है,परन्तु उसके बावजूद अजय प्रोटेक्ट कंपनी द्वारा किराया का भुगतान रोक दिया है। भुगतान ना होने की स्थिति में जब राहुल मित्तल ने उक्त पुल पर काम बंद कर दिया तो
मुख्य ठेकेदार रणजीत बिल्डकॉन द्वारा राहुल मित्तल एंड कंपनी के संबंधित लोगो को अज्ञात नंबरो से फ़ोन पर भुगतान ना करते हुए डराया धमकाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल मित्तल एंड कंपनी को
पूर्व में बार बार आश्वासन दिया जा रहा था,परन्तु अब फोन पर अनेक प्रकार की धमकी दिलवाने के साथ भुगतान ना करने की धमकी देते हुए कार्य पूरा अपने ढंग से करवाने तक की बात कह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button