हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली विशाल शोभायात्रा डीजे की धुन पर हनुमान जी की भजनों से गूंजा पूरा आसमान

पत्थलगांव /मुकेश अग्रवालपत्थलगांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए
आज स्थानीय मंडी प्रांगण से हनुमान जी का विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में हनुमान भक्त नाचते गाते हुए शोभायात्रा निकाली शोभा यात्रा अंबिकापुर रोड, रायगढ़ रोड होते हुए जसपुर रोड पहुंची जहां तीनों मार्गों पर नागरिकों ने शोभा यात्रा के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी जगह जगह फुल वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस ने
चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।






