सब्जी मंडी हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव । पत्थलगांव के पुराने सब्जी मंडी प्रांगण स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार की सुबह भव्य रूप से कलश शोभा यात्रा निकाली गई । सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए ।जहां मंडी प्रांगण स्थित श्री हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर जशपुर रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर पहुँची, जिसके बाद महिलाओं व कन्याओं द्वारा उठाये गए कलश में जल भरकर वापस हनुमान मंदिर पहुंचकर कलश को सजा कर रख दिया । जहां पंडित श्री भक्ता महाराज के द्वारा कलश यात्रा की पूर्ण विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर कलश स्थापित कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु नए-नए वस्त्र धारण कर गाजे-बाजे व डीजे की धुन में थिरक रहे थे । इस दौरान भक्ति से पूरा नगर भाव विभोर था । वही श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय हनुमान के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। आपको बता दें कि 15 अप्रैल की संध्या 5 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी । जबकि 16 अप्रैल को हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पूरी विधि विधान पूर्वक की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button