राम नवमी का निकला विशाल जुलूस युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए जय श्री राम के नारों से गूंज उठा पूरा श्री राम दरबार की आकर्षक चलित झांकी ने लोगों का मन मोहा



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
रामनवमी का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, पुरुषों, ने भाग लिया रामनवमी की झांकी में डीजे की धुन पर थिरकते युवा जय श्री राम के नारों से पूरा नगर गुंजायमान होता रहा श्री राम की चलित झांकी ने बरबस ही लोगों का मन मोह लिया एक बार देखे बगैर नगर के लोग रूक नहीं सके ।
स्थानीय हरियाणा पंचायती धर्मशाला से श्री राम जी की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई इसमें युवाओं ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए श्री राम का जुलूस निकाला गया जुलूस तीनों मार्ग जसपुर रोड, रायगढ़ रोड एवं अंबिकापुर रोड से होते हुए सतनारायण मंदिर में समाप्ति की गई रैली में रामनवमी भव्य शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों ने जलपान की व्यवस्था गई साथ ही स्वागत द्वार आकर्षक ढंग से सजाया गया पूरा नगर को राम जी की अगवाई के लिए दुल्हन की तरह सजाया था श्री राम समिति के सदस्यों द्वारा भगवा वस्त्र धारण कर आकर्षक वेशभूषा में नजर आ रहे थे । रामनवमी शोभा यात्रा में जगह-जगह आतिशबाजी की गई लोगों ने पूर्व वर्षा कर भगवान राम का दीदार किया।


