पत्थलगांव की बहुप्रतीक्षित श्याम की निशान यात्रा की हुई शुरुआत हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे मौजूद पुलिस व्यवस्था की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने संभाली चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
7 दिन से चली आ रही श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत से ही पूरा पत्थलगांव श्याम ध्वजा एवं श्याम के भजनों से गूंजता रहा आज श्याम निशान यात्रा निकाली गई


जिसमें हजारों की संख्या में श्याम भक्तों निशान लिए श्याम बाबा का गुणगान करते हुए चल रहे थे जहां डीजे की धुन पर श्याम रस की गंगा बह रही थी वहीं प्रत्येक श्याम भक्त अपने आपको निशान लेकर पुण्य का भागीदार महसूस कर रहा था श्याम निशान यात्रा के लिए पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त थी पुलिस व्यवस्था की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे एसडीओपी मयंक तिवारी ने संभाल रखी थीं।
