पत्थलगांव श्याम मंदिर में चल रहे श्याम भजन संध्या में एसडीओपी मयंक तिवारी ने महिलाओं के सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में दी जानकारी

मुकेश अग्रवाल की कलम से
पत्थलगांव ।
महिलाओं के सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा तैयार किया गया अभिव्यक्ति ऐप के बारे में आज पत्थलगांव पुलिस के द्वारा श्याम मंदिर प्रांगण में चल रही श्याम भजन संध्या मे पत्थलगांव एसडीओपी मयंक तिवारी, टीआई एनएल राठिया के द्वारा महिला व बालिकाओं को जानकारी दी गई। साथ ही महिला व बालिकाओं को सामान्य कानून सायबर अपराध के संबंध में समझाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों के मोबाइल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर एप किस प्रकार से कार्य करता है एवं इसमें क्या-क्या सुविधाएं हैं इमरजेंसी में ऐप का प्रयोग के बारे में बताया गया ।एसडीओपी मयंक तिवारी ने अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कड़ी में अभिव्यक्ति ऐप के संचालन व फंक्शन सिस्टम के बारे में बताया गया कि महिलाएं थाना में बिना आये इस ऐप से शिकायत कैसे कर सकते हैं कहीं से भी अपना शिकायत कर सकते हैं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर श्याम सेवा समिति के सदस्यों के अलावा चारों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button