पत्थलगांव में लाइसेंस बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार का नया तरीका किया गया इजाद मेडिकल के नाम पर चिकित्सक द्वारा ₹100 100 रूपए की जा रही अवैध उगाही



पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल/
पत्थलगांव में राज्य शासन व जसपुर जिले के संवेदनशील कलेक्टर के आदेश पर नागरिकों को सुविधाओं को इजाफा करने व खर्च कम करने के लिए लाइसेंस बनाने की तकलीफों को दूर करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत जसपुर से आरटीओ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम पहुंच कर सभी लोगों के मौके पर ही लाइसेंस जारी करती है इसी के तहत पत्थलगांव में आज ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए परंतु इस ड्राइवरी लाइसेंस की आड़ में मेडिकल विभाग के चिकित्सक द्वारा मेडिकल के नाम पर युवा वर्गों से 100₹100 रूपए की अवैध उगाही की गई। यह प्रतीत होता है कि शासन प्रशासन की मनसा पर चिकित्सक अवैध उगाही का पानी फेर रहे हैं जबकि शासन नागरिकों के सुविधा व खर्च की बचत करने के लिए ऐसे कैंप लगाए जा रहे हैं अब प्रशासन इन बातों को देखते हुए कब इस तरह की अवैध उगाही रोकने के कदम उठाते हैं जिससे आदिवासी बहुल इलाके में नागरिकों एवं ग्रामीणों को कम खर्च और कम समय में सुविधा मिल सके।जिसमें आरटीओ विभाग जसपुर के विजय निकुंज के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए इस शिविर में लगभग 300 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए हैं ।जबकि मेडिकल उन्हीं व्यक्तियों को लगता है जिसकी उम्र 40 वर्ष से ज्यादा हो शासन द्वारा मेडिकल के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है किंतु चिकित्सक द्वारा मौके का फायदा उठाते हुए 40 साल से कम उम्र के लोगों से भी १०० ₹100 लेकर मेडिकल के नाम पर जोर शोरों से वसूली की गई है ।अब देखना यह है कि मेडिकल के नाम पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों से की जा रही वसूली बाज डॉक्टर पर कब कार्यवाही की जावेगी।??