पत्थलगांव रौनियार समाज ने महर्षि जयंती का किया आयोजन



पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल
मंगलवार किलकिला के पावन धरा जहां स्वयं भोलेनाथ बिराजमान है। पानी की कल कल ध्वनि के बीच पत्थलगांव का रौनियार समाज ने बड़े ही धूमधाम से महर्षि कश्यप जयंती मनाया
सुबह 9 बजे से कार्यक्रम को शुरू किया गया जहां सर्वप्रथम महर्षि कश्यप की फोटो पर फूल माला पहना महर्षि कश्यप की आरती की गई।कश्यप जयंती की शुरुआत की गई जिसमे सभी समाज के लोंगो ने जलपान ग्रहण किय 11 बजे समाज के सभी परिवार के लोग महर्षि कश्यप मुनि के लगाए फोटो के पास आकर अपना और अपने परिवार वालो का परिचय समाज के सभी लोगो के बीच दिया वही पत्थलगांव रौनियार समाज सभी रौनियार परिवार के लोगो का गमछा पहना कर सम्मान किया समाज के लोग जब एक जगह एक मंच में पूरे परिवार के साथ मिलते है। आनन्द बहुत बढ़ जाता है। यही वो समय होता है। जब पूरे समाज के लोग एक दूसरे से अच्छी तरह मिल पाते है। जहां आज के दौर में पूरी तरह जिंदगी सभी की भागम भाग वाली है। किसी के पास ही समय नही है। पर जब भी मौका मीले और खास कर समाज के बीच तो उन समय का जम कर आनंद उठाना ही चाहिए जो पत्थलगांव का रौनियार समाज ने भी वही किया और जम कर भरपूर आनन्द उठाया।
12 बजे से किये गए खेलो जिसमे छोटे बच्चो सहित महिलाओं, पुरुषों ने भी विविध प्रकार के आयोजित खेलो में भाग लिया जिसमे बच्चो से लेकर सभी वर्ग की महिलाओ सहित पुरुषो ने भी भाग लिया। कुर्शी दौड़, से लेकर टेबल में रखे गिलास को टेनिस बाल से मार कर गिराने जैसे कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओ ने जम कर लुफ्त उठाया वही विजेता पहला दूसरा और तीसरे आये लोगो को पत्थलगांव रौनियार समाज ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। जहां रौनियार समाज का युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही कम समय में इस कार्यक्रम में चार चांद लगाते हुए जी तोड़ मेहनत की।