सात दिवसीय श्री श्याम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पत्थलगांव में बह रही भक्ति की बयार पूरा शहर आकर्षक लाइट झालर एवं श्याम ध्वजा से पटा शहर



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कलश यात्रा के साथ राजस्थान से खाटू धाम से आए आचार्य दीनदयाल शास्त्री व चंद्रशेखर इंदौरिया द्वारा विधि विधान के साथ पूजा शुरुआत हो गई।

सात दिवसीय पूजा पाठ के साथ खाटू से आए आचार्य द्वारा प्रतिदिन श्याम मंदिर में पूजा पाठ अविरल चल रही है जिसमें समिति के सदस्य जोडे के साथ बैठकर पूजा पाठ संपन्न करवा रहे हैं। रात्रि में प्रतिदिन श्याम के भजनों की सुर लहरी श्याम प्रेमी कोलकाता, दिल्ली, फतेहाबाद सहित अन्य राज्यों से आए कलाकारों द्वारा श्याम के भजनों का रसपान कराया जा रहा है।

श्याम भजन में आसपास के क्षेत्रों के साथ नगर के श्याम प्रेमी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे वही श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा भजन संकीर्तन के लिए भव्य पंडाल बना कर बैठक व्यवस्था देखने लायक की गई है ।श्याम भजनों में आए दूरदराज के श्याम भक्तों के लिए श्याम सेवा समिति द्वारा श्याम रसोई की व्यवस्था कर श्याम बाबा का प्रसाद वितरण किया जा रहा है ।पूरे श्याम मंदिर परिसर को आकर्षक साज सज्जा के साथ ताजे फूलों से सजाया गया है ।आज विवेक शर्मा कोलकाता व श्याम मित्र मंडली सिमडेगा द्वारा श्याम के भजनों का रात्रि में रसपान कराया जावेगा श्याम भक्त रात्रि में श्याम के भजनों का आनंद लेने के लिए लगातार काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। 9 तारीख को पत्थलगांव में श्याम की निशान यात्रा निकाली जावेगी जिसके लिए श्याम सेवा समिति की तैयारियां चरम पर हैं।